आज का मौसम, 18 July 2024 Highlight: MP-राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में बारिश को लेकर आई बुरी खबर, दिल्ली में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 18 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे तक बारिश का अदेशा जताया गया है। उधर, यूपी में मौसम की बेरुखी के बीच बारिश का अलर्ट तो है, लेकिन बादलों की आवाजाही के बाद भी बूंदे जमीन पर नहीं पहुंच रहीं। वहीं, बिहार में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-
आज का मौसम, 18 July 2024 Highlight: MP-राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, यूपी में बारिश को लेकर आई बुरी खबर, दिल्ली में एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश
केरल में मूसलाधार बारिश जारी, दो जिलों में ‘रेड अलर्ट'
दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश
राजस्थान के झालावाड़ जिले में कई जगह भारी बारिश
राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, आज इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार
MP में मॉनसून मेहरबान, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में मॉनसूनी सीजन में औसत से बेहद कम बारिश
यूपी में 20 जुलाई से मानसून उत्तर की ओर खिसकेगा
20 जुलाई से मानसून टर्फ के उत्तर की ओर अपने सामान्य स्थिति में खिसकने के बाद प्रदेश में प्रभावी बारिश की उम्मीद है। हालांकि इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
यूपी में बारिश को लेकर आई बुरी खबर
यूपी में लगभग एक सप्ताह से ज्यादातर जिले सूखे की चपेट में हैं। आसमान में बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
तटीय कर्नाटक में बारिश को लेकर ‘रेड अलर्ट'
दक्षिणी राज्यों में मानसून के सक्रिय होने और लगातार बारिश होने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तटीय कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ की मियाद 18 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। इसके मद्देनजर आईएमडी ने इस क्षेत्र के लिए पूर्व में जारी ‘रेड अलर्ट’ को वापस ले लिया है लेकिन 20 जुलाई तक के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि सुबह यह 77 प्रतिशत था। मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत से 56 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया था।
दिल्लीवासियों के नहीं मिली उमस भरी गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में बुधवार को भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा और यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
यूपी में 36 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश से जुड़ी घटनाओं में मुरादाबाद और गोरखपुर में तीन-तीन, पीलीभीत, ललितपुर, गाजीपुर और एटा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य के 13 जिले लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, उन्नाव, देवरिया, हरदोई, अयोध्या, बदायूं और महाराजगंज बाढ़ प्रभावित हैं।
