Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून की चाल धीमी हो गई है। जिससे फिलहाल बारिश का दौर भी थम गया है। मॉनसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में उमस और गर्मी फिर से परेशान करेगी। बारिश थमने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। सोमवार को बिहार का सबसे गर्म स्थान सीतामढ़ी का पुपरी रहा। जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। फिलहाल बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि आज कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है।
बिहार का मौसम
आज इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के की जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार की सुबह दरभंगा, सहरसा, पूर्वी औ पश्चिमी चंपारण में बारिश होने के आसार है। इन जिलों में तीन घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, बक्सर, गया, आरा और जहानाबाद में अभी भारी बारिश की कोई संभावना नही है। यहां 20-21 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि स्थानियो परिस्थितियों के कारण कुछ जगहों पर बारश हो सकती है।
उमस और गर्मी करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में बीते 24 घंटों में मॉनसून कमजोर रहा। अभी मॉनसून की अक्षीय रेखा और चक्रवातीय संचरण जैसी कोई भी परिस्थिति प्रदेश के आसपास नहीं है। जिसकी वजह से फिलहाल अच्छी बारिश का अभाव रहेगा। जिससे उमस और तापमान दोनों बढ़ेंगे, साथ ही हवाएं भी हल्की हो जाएंगी। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। खासतौर पर दोपहर और शाम में उमस से हाल बेहाल होगा। इस दौरान स्थानीय कारणों के चलते दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
