तेज प्रताप के 'मर्डर प्लॉट' वाले आरोप पर भड़के आकाश यादव, बोले- प्रमाण दिखाएं; अब महिला आयोग और कोर्ट जाने की तैयारी

तेज प्रताप यादव के 'मर्डर प्लानिंग' के आरोपों पर आकाश यादव का करारा पलटवार किया है। पूरे परिवार के चरित्र हनन का आरोप लगा मानहानि और CBI जांच की मांग की, राबड़ी देवी पर भी कसा तंज।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गंभीर आरोपों और कानूनी लड़ाइयों का दौर शुरू हो गया है। जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सचिवालय थाने में अपनी हत्या की साजिश रचने की शिकायत दर्ज कराने के बाद, राजद (RJD) छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव ने उन पर तीखा पलटवार किया है। आकाश यादव ने तेज प्रताप के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए न सिर्फ मानहानि का केस करने की बात कही है, बल्कि पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने ले जाने का ऐलान भी कर दिया है।

akash yadav on tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव की शिकायत पर आकाश यादव का पलटवार

सचिवालय थाने के CCTV फुटेज सामने लाने की मांग

पटना में प्रेस वार्ता के दौरान आकाश यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन से इस मामले में तुरंत दखल देने की अपील की। उन्होंने कहा मैं बिहार सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग करता हूं कि तेज प्रताप यादव जिस डर के माहौल का दावा करते हुए रात को सचिवालय थाना पहुंचे थे, उसकी अविलंब जांच हो। पुलिस तुरंत सीसीटीवी फुटेज निकाले और सच्चाई मीडिया के सामने रखे। हम इस झूठ के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे और लीगल नोटिस भेजेंगे।" आकाश यादव ने उलटा आरोप लगाया कि तेज प्रताप के लोगों ने जबरदस्ती उनके घर में घुसने का प्रयास किया और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियां दिलवाई गईं।

End of Feed