Patna News: जब CM नीतीश कुमार ने हटाया महिला का हिजाब, RJD ने बताई 'दयनीय हालत'

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान एक महिला डॉक्टर जब उनके पास हिजाब पहनकर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं तो सीएम ने स्वयं उनका हिजाब हटा दिया। इस पर RJD ने मुख्यमंत्री की स्थिति को दयनीय बताया है।

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन भी उनके पास नियुक्ति पत्र लेने पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने पहले तो नुसरत परवीन को नियुक्ति पत्र सौंप दिया और फिर उन्हें देखने लगे।

Nitish Kumar Hijab

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हटाया महिला का हिजाब

डॉक्टर नुसरत भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई, इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी? महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर! इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले, हटाइए इसे।

End of Feed