शहर

Hijab Controversy: कहां हैं डॉक्टर परवीन? जिनका नीतीश कुमार ने हटाया था नकाब, अभी तक नौकरी नहीं की ज्वाइन

Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सप्ताह की शुरुआत में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिस महिला डॉक्टर का नकाब हटाया था, उसने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। पटना सदर के सबलपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के सर्जन विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।

Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टर का हटाया था नकाब (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सप्ताह की शुरुआत में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिस महिला डॉक्टर का नकाब हटाया था, उसने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफूज़ुर रहमान ने कहा कि आज महिला डॉक्टर की ज्वाइन करने की आखिरी तारीख है, लेकिन सरकार विशेष मामले के रूप में तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

क्या नौकरी नहीं ज्वाइन करेगी आयुष डॉक्टर

महफूज़ुर रहमान ने कहा, ‘‘आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है और उनके भविष्य के कदम के संबंध में कोई अद्यतन जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, "नुसरत के परिवार ने कहा कि वे मीडिया कवरेज से बचना चाहते हैं, और महिला डॉक्टर इस पर पुनर्विचार करेगी कि उन्हें ज्वाइन करना चाहिए या नहीं।’’

यह घटना सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उस समय हुई थी, जब आयुष डॉक्टर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो क्लिप के अनुसार, जब महिला डॉक्टर नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री ने उनका ‘नकाब’ देखा और कहा, “यह क्या है” और फिर नकाब हटा दिया।

पटना सदर के सबलपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के सर्जन विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। परवीन के यहीं ड्यूटी ज्वाइन करने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, ‘‘आज करीब पांच-छह लोग ड्यूटी ज्वाइन की हैं और परवीन उनमें से नहीं हैं... उनका नाम सूची में है, लेकिन हमें पटना में सिविल सर्जन ऑफिस से उनका नियुक्तिपत्र नहीं मिला है।"

सर्जन ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, अभ्यर्थियों को पटना में सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट करना होता है और फिर अपने-अपने कार्यस्थल पर ज्वाइन करना होता है। इससे पहले दिन में सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य महफूज़ुर रहमान ने ने "इस विशेष मामले" में समयसीमा को शनिवार के बाद बढ़ाये जाने का संकेत दिया था। परवीन सरकारी टिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।

क्या कोलकाता चला गया परिवार?

रहमान ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि परिवार नाराजगी की वजह से कोलकाता चला गया है और कहा कि ‘‘उन्होंने (परिवार) स्वयं ऐसी झूठी खबरों को खारिज किया है।’’ उन्होंने परवीन के पति के हवाले से कहा कि परिवार नीतीश कुमार या सरकार से नाराज नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि "परिवार मीडिया द्वारा भड़काये गए विवाद से निराश है।" प्राचार्य ने कहा कि परवीन आखिरी बार 17 या 18 दिसंबर को कॉलेज आई थी। उन्होंने कहा कि परवीन के पास या तो ड्यूटी ज्वाइन करने या उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दो विकल्प हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article