Patna News: 3 जिंदा कारतूस लेकर दिल्ली आ रहा युवक एयरपोर्ट पर धराया; बोला- मुझे नहीं पता बैग में गोली कहां से आई

Patna Airport News: पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ (CISF) की मुस्तैदी ने एक बड़ी सुरक्षा चूक को टाल दिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक यात्री के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हवाई अड्डे पर तैनात CISF के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

Patna Airport Cartridges found

पटना से दिल्ली आ रहा था संदिग्ध

बैग की स्कैनिंग में खुला राज

जानकारी के अनुसार, यात्री विमान पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और अपना सामान चेक करा रहा था। करीब 9:40 बजे जैसे ही उसका बैग एक्स रे मशीन से गुजरा, सुरक्षाकर्मियों को स्क्रीन पर संदिग्ध चीज दिखाई दी। जब बैग को खोलकर सघन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान पर कारतूस मिलने की खबर फैलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

End of Feed