पटियाला के कई स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; सुरक्षा कड़ी

Patiala Bomb Threat Today: पटियाला के कई प्रमुख स्कूलों को अज्ञात ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक स्कूल में एहतियातन छुट्टी कर दी गई, जबकि बाकी स्कूलों में जांच जारी है

Patiala Bomb Threat Today: पटियाला के प्रमुख स्कूलों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा यह मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।

patiala bomb threat

पटियाला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी (फोटो- Times Now Navbharat)

पटियाला में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

कहीं भी लापरवाही न हो, इसके लिए स्कूल भवन, कक्षाओं, बस पार्किंग, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एहतियातन एक नामी स्कूल में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि बाकी स्कूलों में शिक्षण कार्य के बीच सुरक्षा जांच जारी है।

End of Feed