'पप्पू यादव हो गए पागल, अपनी पत्नी से पूछें कहां गई थीं'; पूर्णिया सांसद के बयान पर 'छोटे सरकार' का हमला

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीते दिन महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। अब उनके बयान पर अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर ऐसे बयान देने वाला व्यक्ति पागल हो गया है।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। मोकामा विधायक और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह ने पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पप्पू यादव को पागल करार देते हुए कहा कि महिलाओं पर ऐसे बयान देने वाला व्यक्ति पागल हो गया है। वे पहले अपनी पत्नी और खुद को देखें। उनकी पत्नी भी राजनीति में है अगर राजनीति में जाने वाली महिलाएं नेताओं के कमरों में जाती हैं तो पप्पू यादव अपनी पत्नी से पूछे वह कहां गई थी।

anant singh

जदयू विधायक अनंत सिंह

क्या बोले थे पप्पू यादव?

बता दें कि पप्पू यादव ने बीते दिन महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाली 90 फीसदी महिलाओं को किसी न किसी नेता के कमरे में जाना पड़ता है। पूर्णिया सांसद के इस बयान पर महिला संगठनों और नेताओं ने आपत्ति जाहिर की है। महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस जारी किया था। अब अनंत सिंह ने भी उनके बयान पर आपत्ति जताई है।

End of Feed