अंबाला में पकड़ा गया पाक का जासूस, एयरफोर्स स्टेशन पर करता था ठेकेदारी

हरियाणा के अंबाला में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। आरोपी पर भारतीय वायुसेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मोबाइल फोन से संदिग्ध फोटो और जानकारियां बरामद की हैं।

Ambala News: हरियाणा के अंबाला में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। आरोपी पर भारतीय वायुसेना से जुड़े संवेदनशील इलाकों की जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और उसके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध जानकारियां सामने आने की बात कही है।

ambala pakistan spy

मामले की जानकारी देते डीएसपी वीरेंद्र कुमार (ANI)

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप

डीएसपी क्राइम वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, अंबाला पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध व्यक्ति रक्षा क्षेत्र, खासकर एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी सूचनाएं साझा कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें कई संदिग्ध फोटो और जानकारियां पाई गईं।

End of Feed