IIIT कोटा को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने का प्लान, ओम बिरला और धर्मेंद्र प्रधान की हुई मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि IIIT कोटा को देश के IITs की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पर कहा कि आगामी 10 वर्षों में IIIT कोटा में विद्यार्थियों की क्षमता 25 हजार तक किए जाने की योजना बनाई जाएगी।

कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच संसद भवन, दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कोटा-बूंदी क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख फोकस IIIT कोटा के सुदृढ़ीकरण और विस्तार और कोटा-बूंदी क्षेत्र में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक उन्नत बनाने पर केंद्रित रहा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोटा देश का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, जहां सड़क और रेल कनेक्टिविटी सशक्त है, आने वाले वर्षों में एयर कनेक्टिविटी भी सुगम हो जाएगी। हर वर्ष लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी आईआईटी एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं। ऐसे में IIIT कोटा को और अधिक सशक्त एवं उन्नत बनाया जाना समय की आवश्यकता है।

Om Birla and Dharmendra Pradhan meet

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि IIIT कोटा को देश के IITs की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पर कहा कि आगामी 10 वर्षों में IIIT कोटा में विद्यार्थियों की क्षमता 25 हजार तक किए जाने की योजना बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत IIIT का समग्र उन्नयन (एन्हांसमेंट) किया जाएगा। संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की परिकल्पना को साकार किया जाएगा तथा नए और समसामयिक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने IIIT कोटा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी, ग्लोबल जॉब मार्केट की मांग के अनुरूप फ्यूचरिस्टिक कोर्सेज, एआई-सेंटर, पंप स्टोरेज, एटॉमिक स्टडीज सहित कई नई पहल शुरू किए जाने की परिकल्पना रखी।

End of Feed