उत्तर भारत में सर्दी-कोहरे का अटैक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानें कैसा है मौसम का मिजाज
Aaj ka Mausam 18 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर तेज कर दिया है और मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी वायुमंडल में तेज रफ्तार हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते कई राज्यों में कोहरा, शीतलहर और बारिश-बर्फबारी की स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में आज मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
उत्तर भारत में सर्दी-कोहरे का अटैक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान; जानें कैसा है मौसम का मिजाज
ऐसे में, आज 18 से 22 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तथा 18 से 21 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह और तड़के घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा 18 से 22 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत में और 18 से 20 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर भी घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है। 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 18 से 23 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसे में आइए जानें आपके शहरों और राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा?
