भुवनेश्वर में कैब ड्राइवर्स का प्रदर्शन तेज, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज; कई हिरासत में

Bhubaneswar News: भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी इलाके में Ola, Uber और Rapido ड्राइवर्स का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

Bhubaneswar Cab Drivers Protest: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ऑनलाइन कैब और बाइक टैक्सी ड्राइवर्स का आंदोलन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। Ola, Uber और Rapido से जुड़े ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर लोअर पीएमजी और मास्टर कैंटीन चौक के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना भी सामने आई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

Bhubaneswar protest

भुवनेश्वर में तीसरे दिन भी कैब ड्राइवर्स का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ऑटो और बाइक खड़ी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने हालत को काबू करने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

End of Feed