ओडिशा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, छह बच्चों समेत 12 की डूबने से मौत

ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अधिकांश हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए।

Odisha Drowning Incidents: ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में छह बच्चों सहिक कम से कम 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर घटनाएं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुईं। पुलिस के अनुसार, ये घटनाएं सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं।

drowning

ओडिशा में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 12 लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

जगतसिंहपुर और सुंदरगढ़ जिलों में कई लोग डूबे

जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नहर में बह गए। वहीं सुंदरगढ़ जिले में करमा पूजा के लिए रेत इकट्ठा करते समय तीन लड़कियां डूब गईं। मृत युवकों की पहचान मनोजीत स्वैन, स्वप्नजीत बारिक, रश्मिरंजन नायक और जगन्नाथ पालेई के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना क्षेत्र के सलंगाबहाल गांव में गीतिका साहू (6), सिबिका साहू (6) और श्रुति साहू (8) शंख नदी में डूब गईं। तीनों मजहाटोली की निवासी थीं।

End of Feed