नोएडा में मोबाइल स्नैचरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-24 में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में नीरज नाम का बदमाश घायल हो गया।

नोएडा (Noida) के सेक्टर-24 इलाके में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने घेराबंदी और कॉम्बिंग अभियान के दौरान उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 31 मोबाइल फोन, नकदी और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

Noida Police Encounter

नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली (सांकेतिक तस्वीर, साभार- iStock)

मोबाइल लुटेरों का पुलिस से पड़ा सामना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम प्रकाश हॉस्पिटल से गंदे नाले के पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली बदमाश नीरज के पैर में लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल नीरज गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित पप्पू कॉलोनी का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed