विधवा महिला की अबॉर्शन के दौरान मौत, प्रेमी ने झोलाछाप डॉक्टर से कराया था ऑपरेशन, चार आरोपी गिरफ्तार

Woman dies during abortion in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। महिला के प्रेमी ने छोलाछाप डॉक्टर से उसका अबॉर्शन कराया था। महिला की मौत के बाद आरोपी प्रेमी ने शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
  • बुलंदशहर में एक नाले में मिला था महिला का शव
  • महिला की मौत के बाद प्रेमी ने दोस्तों के साथ शव ठिकाने लगाया

Woman dies during abortion in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक विधवा महिला की गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला की प्रेम प्रसंग के चलते ऑबर्शन के दौरान मौत हो गई। उसका प्रेमी महिला का गर्भपात कराने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर आया था। इसी दौरान उसकी जान चली गई। जिसके बाद उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के शव को बुलंदशहर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

6 अगस्त को लापता हुई थी महिला

ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान ने बताया की मृतका के बेटे वसीम ने 15 अगस्त को जेवर थाने में अपनी मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि 6 अगस्त को उसकी मां कहीं चली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस को बुलंदशहर में एक महिला का शव नाले में मिला। जिसकी शिनाख्त के बाद पता चला कि वह इसी लापता महिला का ही शव है।

End of Feed