दिल्ली

दिल्ली-NCR में फिर लौटी उमस, आज भी हल्की बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 18 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश कम होने के साथ ही उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ गई है। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 23 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीर में इन दिनों बारिश हल्की हो गई। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी फिर से लौटने लगी है। बारिश कम होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी और उमस परेशान करने लगी है। राजधानी में 23 अगस्त तक बारिश बैकफुट पर रहने का अनुमान है। इस दौरान बौछारें पड़ सकती हैं। लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिलेगी। शनिवार को भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं। जिससे उमस और बढ़ गई। आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली में आज हल्की बारिश

रविवार को दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में हल्की बारिश का अलर्ट है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। 19 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिसके बाद 20 से 23 अगस्त तक बारिश हल्की ही रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

आज नोएडा का मौसम

नोएडा में भी आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। शनिवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में 19 अगस्त को भी यहां बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 22 और 23 अगस्त को भी हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

शनिवार को हल्की बारिश के बाद तेज धूप

दिल्ली में शनिवार को सुबह से ही हल्की धूप खिली और दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। जिसके बाद हल्के बादलों से आसमान घिर गया और बादल के साथ सूरज की लुका छिपी देखने को मिली। दोपहर में कई जगह हल्की बारिश हुई। जिसके बाद तेज धूप निकल आई। जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई। लेकिन शाम को हवा भी चली। जिससे तापमान में हल्की गिरावट हुई।

लोधी रोड रहा सबसे गर्म इलाका

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सबसे अधिक गर्म इलाका लोधी रोड रहा। यहां अधिकत तामपान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आया नगर में 35.6 डिग्री, रिज में 34.6 और पालम में 34.5 डिग्री रहा। दिल्ली में सबसे कम न्यूनमत तापमान रिज में 22.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को नरेला में 33 मिमी, पालम में 10.5 मिमी, रिज में 2.4 मिमी, लोधी रोड और पूसा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article