Noida Traffic News: अगले सप्ताह सेक्टर-82 फूल मंडी के ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; जानें वजह

Noida Traffic News: नोएडा सेक्टर 82 फूल मंडी के कई रास्तों को अगले सप्ताह तीन दिनों के लिए बंद करने फैसला लिया गया है। इस दौरान फूल मंडी के आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

Noida Traffic News: लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल से हो गई है। पहले चरण के पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। यूपी की गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) सीट के लिए मतदान प्रक्रिया दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को होगी। मतदान की तैयारी गौतमबुद्ध नगर में 3 दिन पहले से शुरू हो जाएगी। ऐसे में सेक्टर 82 में स्थित फूल मंडी में मतदान से संबंधित कार्यों को करने के लिए कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुछ रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं कुछ स्थानों पर डायवर्जन बनाए गए हैं।

Noida Traffic News

अगले सप्ताह सेक्टर-82 फूल मंडी के ये रास्ते रहेंगे बंद

फूल मंडी क्षेत्र में बनाया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24, 25 और 26 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। इस दौरान सेक्टर 82 फूल मंडी के सामने और आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोगों को बदले गए रास्तों का उपयोग कर अपने गंतव्यों पर पहुंचना होगा। पुलिस ने बताया कि फूल मंडी के परिसर से सटी चारों तरफ की सड़कों पर वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। पुलिस ने मतदान की तैयारी को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

End of Feed