नोएडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला ट्रायल, फ्लाइट की शानदार लैंडिंग; देखें Video

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली कैलिब्रेशन उड़ान का ट्रायल पूरा हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान लैंडिंग करती हुई दिख रही है।

Image

विमान ने भरी उड़ान।

Photo : Twitter

Noida News: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो चुका है। कुछ काम बाकी हैं, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहला ट्रायल पूरा हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि बीते गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली कैलिब्रेशन उड़ान का ट्रायल पूरा हुआ। बता दें कि इस साल के अंत तक एयरपोर्ट का उद्घाटन होना है।

नोएडा एयरपोर्ट पर कैलिब्रेशन ट्रायल

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में एयरपोर्ट से जुड़ा अपडेट आना बड़ी बात है और इसकी जानकारी खुद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने दी। एयरपोर्ट ने बताया कि पहली बार कैलिब्रेशन उड़ान ट्रायल पूरा किया गया। बताया गया कि इस ट्रायल से यह पता लगाया गया कि एयरपोर्ट पर लगाई गई सभी व्यवस्थाएं सही हैं और वह अच्छे से काम तो कर रही है।

नोएडा एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग

नोएडा एयरपोर्ट ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि नोएडा एयरपोर्ट डीवीओआर कैलिब्रेशन के लिए तैयार है। एयरपोर्ट ने बताया कि बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-300 ने उड़ान भरी और यह पता लगाया कि नेविगेशन उपकरण सही से काम कर रहा है। एयरपोर्ट ने दूसरी पोस्ट में एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान की लैंडिंग दिखाई गई है।

क्या है कैलिब्रेशन उड़ान?

बता दें कि जब किसी नए रनवे का निर्माण होता है को वहां की व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए कैलिब्रेशन उड़ान आयोजित होते हैं, जिससे यह पुष्टि की जाती है कि सब कुछ सही से काम कर रहा है या नहीं। इनमें रनवे पर लाइट की व्यवस्था, नेविगेशन का कार्य, रनवे, लेआउट और अन्य प्रक्रियाओं पर जानकारी इकट्ठा की जाती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article