Noida: अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चे दर-दर भटकते हैं। माता-पिता सिर्फ इसी उम्मीद में अपनी जीवनभर की कमाई लगाने से भी नहीं चूकते कि उनके बच्चों को सही कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल जाए, जिससे कि वो अपने जीवन में कामयाब हो सकें। इसी बात का फायदा उठाकर कई एजुकेशन सेंटर्स वाले इनके साथ फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा से भी सामने आया है, जहां थाना सेक्टर-113 में पुलिस की टीम ने धोखाधड़ी कर रहे एक गैंग का पर्दाफाश कर दिया। ये गैंग मासूम छात्रों को अच्छे नामी कॉलेजों में एडमिशन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करता था। ये लोग अलग-अलग राज्यों में फर्जी दफ्तर खोलकर सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को अपने झांसे में फसाया करते थे।
नोएडा पुलिस ने एडमिशन के नाम पर ठंगी करते गैंगे को पकड़ा
पुलिस ने बरामद किए 5 करोड़
पुलिस की टीम को इनके कब्जे से 5 करोड़ के चेक बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चार लाख रुपये भी इनके पास से मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह गैंग अलग-अलग राज्यों में फर्जी दफ्तर खोलकर सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को अपनी झांसे में फसाया करता था और उनसे नामी कॉलेज में एडमिशन दिलवाने के नाम पर लाखों करोड़ों ऐंठ लेता था। अक्सर 12वीं पास करने के बाद एडमिशन के लिए छात्र को एक अच्छे कॉलेज की तलाश रहती है, जहां वह पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार सकें।
नामी कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी
ये गैंग ठोकरे खाते ऐसे ही छात्रों की मजबूरी का फायदा उठाकर एडमिशन दिलवाने का नाम पर ठगी करने वाला एक गैंग नोएडा सहित पूरे देश में एक्टिव तरीके से कम कर रहा था नोएडा पुलिस ने इस गैंग के सरगना सहित 6 लोगों को पकड़ा है। नोएडा के थाना सेक्टर 113 को जानकारी मिली थी कि एक गैंग सेक्टर 58 क्षेत्र में अपना दफ्तर खोलकर सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को अच्छे कॉलेज में और अच्छे यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलवाने का झांसा देकर अच्छे पैसे लेकर उनके साथ ठगी करते हैं।
पुलिस ने गैंग के सरदार सहित 6 को किया अरेस्ट
पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर छापेमारी की जिसके बाद पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो युवतियां भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि यह लोग अलग-अलग सोशल साइट्स के माध्यम से अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलवाने का एडवर्टाइजमेंट किया करते थे, जिससे मासूम छात्र प्रभावित होकर उनसे संपर्क साधते थे एडमिशन के नाम पर यह लोग छात्रों से लाखों रुपए ऐंठा करते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर छात्रों को दे दिया करते थे कि यह गैंग नोएडा के साथ-साथ देश के कई शहरों में अपना गिरोह सक्रिय रूप से चला रहे थे।
अलग-अलग राज्यों में थे ऑफिस
इस गैंग ने इसके लिए बाकायदा अलग-अलग राज्य छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार और पुणे नोएडा जैसे शहरों में अपनी दफ्तर खोले हुए हैं फिलहाल पुलिस इस गैंग से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाना में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि यह गैंग छात्रों को MBA , BSC और इंजीनियरिंग सहित कई तरह के कोर्स के लिए अच्छे कॉलेज में और यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलवाने का का झांसा देते थे पुलिस इनके कब्जे से कई बड़ी यूनिवर्सिटी के फर्जी लेटर हेड भी मिले हैं साथ ही पुलिस ने उनके पास से 5 करोड़ से ज्यादा के चेक बरामद किए हैं। इसके अलावा दो लैपटॉप 16 मोबाइल फोन और 4 लाख रूपये कैश भी पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद किया है।
एडमिशन के नाम पर लाखों की वसूली
एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया एक गैंग को पकड़ा गया है जिसमें 6 लोगों को पकड़ा गया है यह गैंग एडमिशन दिलवाने का नाम पर अलग-अलग सोशल मीडिया साइट से छात्रों को अपनी झांसी में फंसाया करते थे और उनसे पैसे लिया करते थे इनके कई शहरों में दफ्तर खुले हुए हैं हम लोग जानकारी जुटा में लगे हुए हैं उनके कब्जे से करोड़ों रुपए के चेक और लाखों कैश बरामद हुआ है आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की
