नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश 'चूहा', पैर में मारी गोली

नोएडा पुलिस ने बुधवार रात एक मोटरसाइकिल पर भाग रहे इनामी बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश उर्फ 'चूहा' पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उससे कई जगह से लूटे हुए मोबाइल फोन और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

Noida: अपराधी पुलिस से बचने के लिए तमाम तिगड़म भिड़ाते हैं, लेकिन पुलिस की पहुंच से बच नहीं पाते हैं। कई बदमाश जो लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हैं, उन पर हजारों रुपये का इनाम भी घोषित किया जाता है। नोएडा पुलिस ने कल रात यानी बुधवार 19 जून 2024 को एक ऐसे ही इनामी बदमाश को मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया।

Police Do not Cross Line

इनाम बदमाश गिरफ्तार

लुटेरे प्रकाश उर्फ ‘चूहा’ 25 हजार का इनाम

End of Feed