नोएडा

दिल्ली-NCR में हुई बारिश, ठंडे पड़े सूरज के तेवर; गर्मी से झुलस रहे लोगों ने ली चैन की सांस

Delhi-NCR Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद सुहावनी दोपहर ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग ने आज बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में बारिश शुरू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi-NCR Monsoon Update: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच अब राहत की उम्मीद नजर आ रही है। क्योंकि शुक्रवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बूंदों ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। बारिश की बौछारों के बीच ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में सप्ताहांत के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है क्योंकि शनिवार और रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।। आईएमडी ने शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। दिल्ली में अधिकतम तापमान के करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में दोपहर एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया, जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article