Noida News: नोएडा आने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर और डीएनडी लूप के आसपास की सड़क चौड़ी करने की योजना है। इस पूरे रूट पर कहां-कहां सड़क चौड़ी करने की गुंजाइश है, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने सर्वे करने का काम शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण के दोनों एसीईओ भी इस सप्ताह में मौके पर जाकर लोगों को जाम से बचाने के विकल्प तलाश करेंगे।
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक चौड़ी होगी सड़क
बता दें कि, नोएडा में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। वाहनों का अधिक दबाव, बॉटलनेक(सर्करा) रास्ता होने और निर्माण कार्यों की वजह से चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे तक आए दिन जाम लगा ही रहता है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए प्लान बनाने को कहा है।
