Noida Traffic Challan: नोएडा में अब आसान हो जाएगा ट्रैफिक चालान का भुगतान, इन जगहों पर बनेंगे खास काउंटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 04:35 PM IST

Noida Traffic Challan: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां के लोगों को अब वाहन चालान के भुगतान के लिए यातायात पुलिस मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। क्‍योंकि वाहन चालान के लिए चार काउंटर खोले जाने हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सेक्टर-37 बस स्टेशन, जेवर, लुहराली और डीएनडी टोल पर खुलेंगे काउंटर
  2. लोगों को यातायात पुलिस मुख्यालय का चक्‍कर लगाने मिलेगा छुटकारा
  3. यहां पर अपने वाहन के चालान से जुड़ी पूरी जानकारी भी ले सकेंगे लोग

Noida Traffic Challan: अगर आप नोएडा (Noida News) में रहते हैं और आपके वाहन का यातायात नियमों (Traffic Rules) के उल्लंघन के कारण चालान कटा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको चालान के भुगतान के लिए न तो सेक्टर-14 ए स्थित यातायात पुलिस मुख्यालय के चक्कर काटने होंगे और न ही लंबी लाइन लगानी होगी। क्‍योंकि इस समस्‍या से लोगों को राहत देने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भुगतान के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाने की तैयारी की जा रही है।

Noida Traffic

नोएडा में अब ट्रैफिक चालान का भुगतान होगा आसान, जानें योजना

चार नए काउंटर

बता दें कि अभी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वाहन का चालान होने पर लोगों को भुगतान के लिए यातायात पुलिस मुख्यालय ही आना पड़ता था। इससे लोगों का पूरा दिन खराब हो जाता था। लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने चार नए काउंटर खोलने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार ये काउंटर नोएडा सेक्टर-37 बस स्टेशन, जेवर, लुहराली और डीएनडी टोल पर खोले जाएंगे। यहां पर लोग कम समय में वाहनों के चालान का भुगतान कर सकेंगे।

हर थाना क्षेत्र में खुलेगा एक काउंटर

यातायात विभाग के अनुसार इन काउंटर को खोलने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा। न काउंटर पर वाहन चालक 'नो योर ट्रैफिक चालान' की जानकारी भी ले सकेंगे। मतलब, यहां पर वाहन के चालान से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इन चार काउंटर को अभी ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया भी इसी माह शुरू किया जाएगा। इनके सफल संचालन के बाद कई अन्य जगह पर भी काउंटर खोलने का विचार किया जाएगा। नोएडा यातायात पुलिस की योजना के अनुसार हर थाना क्षेत्र में एक काउंटर खोलने की योजना है। इससे लोगों को भारी राहत मिलने वाली है।

End of Feed