Noida: फिल्मी अंदाज में लग्जरी व महंगी बाइकें चुराने वाली गैंग के दो लोगों को नोएडा की सेक्टर -20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहर के पॉश सेक्टरों व सोसायटियों में से हाई स्पीड व लग्जरी बाइक ले उड़ते थे। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, दोनों बदमाशों की शिनाख्त अनुराग निवासी गाजियाबाद व विकास निवासी बादलपुर के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने चुराई गईं 3 लग्जरी बाइक सहित कुल 8 बाइकें बरामद की हैं।
नोएडा में लग्जरी बाइक चुराने के दो आरोपी पकड़े गए, कई महंगी बाइक बरामद
एसीपी के मुताबिक, गैंग के दो अन्य आरोपियों बुलंदशहर के राहुल और सलमान की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, एक लग्जरी बाइक की कीमत जहां करीब 4 लाख रुपए है, वहीं अन्य हाईस्पीड बाइक की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि, अब तक इन्होंने कितनी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
