Noida: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की जेल, अपहरण केस में 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में एक शख्स को 10 साल की जेल और शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से अपहरण के लिए 5 साल की सजा दी है। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। आइए जानें पूरा मामला-

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में एक शख्स को 10 साल की जेल और शादी के लिए मजबूर करने के इरादे से अपहरण के लिए 5 साल की सजा दी है। मामला साल 2017 का है, जब नोएडा के मोहित पर एक 16 साल की लड़की का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। जिसमें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) ने युवक को रेप के मामले में 10 साल की कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया है।

noida

नोएडा में दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा

अपराधी को 15 साल की सजा

End of Feed