नोएडा में बाढ़ का अलर्ट... पानी में डूबे खेत, फॉर्महाउस भी जलमग्न; गाजियाबाद में जलभराव से परेशान लोग

लगातार जारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर बह रही है। जिसके चलते नोएडा के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। जिसे देखते हुए नोएडा में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा में मंगरौली, याकूतपुर, झट्टा गांव के पुस्ता और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और असगरपुर में गुलाब की खेती भी पानी में डूब गई है।

Noida Flood Alert: दिल्ली-एनसीआर में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नोएडा में बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। जिसके कारण दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण इन शहरों के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

noida Flood

नोएडा के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

दिल्ली और आसपास के राज्यों में लगातार जारी भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण दिल्ली के भजनपुरा, यमुना विहार, गीता कॉलोनी, मजनूं का टीला, आईएसबीटी, तिमारपुर, यमुना खादर, ओखला और जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में भी यमुना से सटे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

End of Feed