नोएडा सेक्टर 24 के ESI अस्पताल में मरीजों के लिए बेड बढ़ेंगे, झिलमिल अस्पताल को भी मिलेगी नई बिल्डिंग

नोएडा के सेक्टर-24 में ईएसआईसी अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 50 नए बेड जोड़े जाएंगे। यह निर्णय दिल्ली के झिलमिल स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए भवन निर्माण के कारण लिया गया है, ताकि अन्य अस्पतालों में वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब मरीजों को और बेहतर इलाज की सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड जोड़े जाने की तैयारी है। यह कदम दिल्ली के झिलमिल में स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए भवन निर्माण के कारण उठाया जा रहा है, जिससे निर्माण के दौरान मरीजों को वैकल्पिक इलाज की सुविधा मिल सके।

Hospital Bed - istock

सांकेतिक फोटो (PC- istock)

मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर अस्पताल का फोकस

वर्तमान में इस अस्पताल में 300 बेड हैं, जिसमें 50 नए बोड जोड़े जाएंगे। जिसके बाद अस्पताल में बेड की कुल संख्या 350 हो जाएगी। बेड बढ़ाने को लेकर ईएसआईसी के दिल्ली मुख्यालय से निर्देश मिले हैं। हालांकि इसकी तारीख को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अस्पताल प्रबंधन का ध्यान फिलहाल मेडिकल कॉलेज शुरू करने पर केंद्रित है। इससे संबंधित संसाधन जुटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

End of Feed