Noida Accident: नोएडा में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर; सेक्टर-61 अंडरपास के पास दो कारों की भीषण टक्कर, 4 लोग घायल

नोएडा के सेक्टर-61 अंडरपास के पास देर रात दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Noida Accident News: नोएडा में देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सेक्टर-61 अंडरपास के पास दो तेज रफ्तार कारें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

noida fortuner accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

चार लोग घायल

हादसे में एक कार ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते टक्कर इतनी भयानक हो गई।

End of Feed