Noida Accident: तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत; दो लोगों की हालत गंभीर

नोएडा में एक स्कूटी सवार लोग बीमार बच्ची को हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो अन्य स्कूटी सवार लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Noida Accident News: नोएडा में तेज रफ्तार BMW कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। स्कूटी सवार लोग बीमार बच्ची को हॉस्पिटल में दिखाने के लिए ला रहे थे। तभी तेज रफ्तार BMW ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Accident

फाइल फोटो

अस्पताल से लौटते समय हादसा

यह घटना नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र की है। स्कूटी सवार गुल मोहम्मद अपनी बेटी और अपने साले राजा के साथ चाइल्ड PGI अस्पताल से बीमार बेटी को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हॉस्पिटल के पीछे सेक्टर 30 में एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।

End of Feed