Noida: बेहोशी की हालत में मेट्रो स्टेशन पर मिली नाइजीरियाई युवती, 2 दिन से थी लापता, ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप

नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आई नाइजीरियाई युवती बेहोशी की हालत में कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर मिली। युवती ने एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि गलत दिशा में जाने का विरोध करने पर चालक ने उसका फोन छीना, जिसके बाद वह बचने के लिए ई-रिक्शा से कूद गई।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (International Training Program) में भाग लेने नाइजीरिया से आई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। बाद में युवती ने एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida Police (2)

बेहोशी की हालत में मेट्रो स्टेशन पर मिली नाइजीरियाई युवती

ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप

नोएडा के थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कौशल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा 21 मई से तीन जून तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने यहां आई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात संस्थान के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई कि नाइजीरियाई युवती अतिलोलो दो जून को संस्थान से बाहर गई थी और वापस नहीं। बताया गया कि युवती तीन जून को भी वापस नहीं आई।

End of Feed