नोएडा सेक्टर-95 में बनेगा अंडरपास, इस फ्लाईवे को करेगा कनेक्ट; इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा काम

सेक्टर-95 में इस हफ्ते से अंडरपास बनाने का काम शुरू होगा। इसे ओखला पक्षी विहार (Okhla Bird Sanctuary) के पास बनने वाले वेस्ट टू वंडर टू वंडर पार्क (West to Wonder to Wonder Park) को महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) के नीचे अंडरपास से कनेक्ट किया जाएगा।

नोएडा: शहर में सड़कों और अंडरपास के काम तेजी से चल रहे हैं। अब नोएडा जंगल ट्रेल पार्क के लिए सेक्टर-95 में अंडरपास बनाने का काम इसी सप्ताह से शुरू होने की जानकारी मिली है। इसे ओखला पक्षी विहार के पास बनने वाले वेस्ट टू वंडर टू वंडर पार्क को महामाया फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास से कनेक्ट किया जाएगा। काम शुरू होते ही यहां वाहनों के लिए एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस परियोजना को अंतिम रूप देने में दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। उधर, कालिंदी कुंज से आकर दलित प्रेरणा स्थल की ओर जाने वाली सड़क पर फर्नीचर बाजार के पास यह अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 24.40 मीटर और चौड़ाई 7 मीटर होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में पांच से छह महीने का लक्ष्य रखा गया है।

Noida Underpass Construction

अडरपास

नोएडा जंगल ट्रेल को जोड़ेगा अंडरपास

अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास के जरिए पार्क में अपने वाहनों से आने वाले लोग एक दूसरे हिस्से में आ जा सकेंगे। वेस्ट टू वंडर पार्क के नाम में बदलाव कर नोएडा जंगल ट्रेल कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्क निर्माण को जेड-टेक प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी का चयन हो चुका है। यह एजेंसी पहले दिल्ली में भारत दर्शन और वर्ल्ड ऑफ सेवन वंडर्स पार्क का निर्माण कर चुकी है। 18.27 एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए प्राधिकरण ने दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क के मॉडल को देखा था।

End of Feed