नोएडा

Moto GP India:मोटो जीपी भारत का हुआ पदार्पण, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 07:36 PM IST

मोटो जीपी के लिए भारत आए 275 ब्रांड्स और कंपनियों के टॉप सीईओज के साथ बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में बिजनेस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के बाद सीएम भी रफ्तार से भरे इस रोमांचक इवेंट को निहार सकते हैं।

Image

अंतिम दिन यानी 24 सितंबर को होगा क्वालीफाइंग और मुख्य रेस का आयोजन

KEY HIGHLIGHTS
  1. 24 सितंबर को अंतिम दिन होगा क्वालीफाइंग और मुख्य रेस का आयोजन
  2. मोटो जीपी से जुड़ी टॉप कंपनियों के सीईओज के साथ बिजनेस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे सीएम
  3. बिजनेस कॉन्क्लेव के बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रेस का ले सकते हैं आनंद

रफ्तार और रोमांच के दीवानों का मनपसंद इवेंट मोटो जीपी का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर आगाज हो गया। 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस पहले मोटो जीपी भारत के तहत शुक्रवार को मोटो-3, मोटो-2 और मोटो जीपी के प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत हुई।

मुख्य रेस और उसके पहले क्वालीफाइंग रेस रविवार 24 सितंबर को आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस फाइनल इवेंट के साक्षी बन सकते हैं।

विदेशी मेहमानों को बताई जाएगी यूपी की ग्रोथ स्टोरी

सीएम योगी 24 सितंबर को मोटो जीपी से जुड़े बड़े ब्रांड्स और कंपनियों के सीईओ और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन्वेस्ट यूपी के कॉन्क्लेव हॉल में होने वाली इस मीटिंग में सीएम योगी मुख्य वक्ता होंगे। वह विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश के बढ़ते कद, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल और सरकार की उदार नीतियों से परिचित कराएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की समृद्ध छवि पर एक इंट्रोडक्ट्री मूवी भी दिखाई जाएगी। सीएम योगी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी और इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मोटो जीपी के सीईओ और सीसीओ भी संबोधन करेंगे। इस मीटिंग के बाद सीएम योगी कुछ देर के लिए रेस को भी देखेंगे।

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख श्री @SadhguruJV जी ने ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित @MotoGP कार्यक्रम में पहुंचकर चलाई बाइक।

sadguru jaggi vasudev in moto gp race 2023

sadguru jaggi vasudev in moto gp race 2023

दिग्गज कंपनियों के सीईओज आ रहे हैं यूपी

इस इवेंट में रेडबुल, शेल, बी-विन, बीएमडब्ल्यू, ओकले, मॉन्सटर, मोटुल, टिसॉट, रेपसॉल, पोलिनी, गो प्रो, हॉन्डा, मिशेलिन, एमेजॉन, डीएचएल व पेट्रोनॉस जैसी 275 दिग्गज कंपनियां किसी न किसी रूप में भाग ले रही हैं। इन कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि भी इवेंट में शिरकत करने के लिए यूपी आ रहे हैं। मोटो जीपी की छवि एक ऐसे समृद्ध खेल की है, जिसे न सिर्फ बड़ी संख्या में फैंस का सपोर्ट है बल्कि दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स भी इसे तवज्जो देते हैं। कुछ वर्षों में इस खेल ने होस्ट कंट्रीज की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान दिया है। यह खेल टू व्हीलर्स इंडस्ट्री को रिप्रजेंट करता है और भारत व एशिया के अधिकांश हिस्सों में इसकी मजबूत स्थिति है। साथ ही मोटो जीपी ने खेल के माध्यम से रोड सेफ्टी और रोड टू मोटोजीपी कार्यक्रमों जैसे सोशल इनीशिएटिव्स से मोटरसाइकिल सेक्टर और उससे आगे के लिए सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी डेवलप करने की दिशा में जो काम किया है वह सकारात्मक बदलाव लाया है।

मोटो जीपी भारत की सोशल मीडिया पर धूम

मोटो जीपी भारत को लेकर सिर्फ यूपी और देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोग चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर यूपी और भारत की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट और यहां के खूबसूरत ट्रैक को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। साइलेंट रॉकस्टार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं मोटो जीपी भारत को लाइव देख रहा हूं। इसी तरह मैट ओक्सली ने लिखा कि निश्चित रूप से बुद्ध इंटरनेशल सर्किट एक बेहतरीन ट्रैक होगा। जयदेवन प्रभाकरन ने लिखा कि एफ-1 जीपी के बाद बीआईसी का मोटो जीपी को होस्ट करना रोमांचक है। डेनोवान पीस ने लिखा कि इस ट्रैक पर ओवरटेक करना मुश्किल है, खासतौर पर जब बाइक्स स्ट्रेट चल रही हैं। यह बेहतरीन ट्रैक है। निवेथा जेसिका ने लिखा कि पहली मोटो जीपी भारत के कारण यहां के लोगों को वर्ल्ड चैंपियन रेसिंग का गवाह बनने का मौका मिला है। सितारों से मिलकर बेहद खुशी हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!