Noida Police News: तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है। यह अपने साथियों के साथ मिलकर राह चलते लोगों को अपनी कार में बैठाकर उनसे लूटपाट किया करता था। इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक लूटपाट के केस दर्ज हैं।
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस जब्त किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि, बीटा-2 पुलिस द्वारा चेकिंग के समय गामा-1 गोल चक्कर पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशू उर्फ बिट्टू उर्फ हरेंद्र के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
