नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन को मिली हरी झंडी, अब ग्रेटर नोएडा से बोड़ाकी तक दौड़ेगी Metro Train

नोएडा मेट्रो के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर का एक्सटेंशन ग्रेटर नोएडा से बोड़ाकी तक किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 416 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। 2.6 किलोमीटर के इस मेट्रो विस्तार में दो स्टेशनों का निर्माण होगा।

Noida Metro Extension: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर को डिपो स्टेशन से बोड़ाकी स्थित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) तक विस्तार देने की परियोजना को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई थी। इस नए प्रोजेक्ट में प्रस्तावित रूट और स्टेशन के मुताबिक यह मेट्रो विस्तार कुल 2.60 किलोमीटर लंबा होगा और तीन स्टेशनों को जोड़ेगा, जिनमें डिपो स्टेशन (मौजूदा), जुनपत गांव मेट्रो स्टेशन (नया) और बोड़ाकी मेट्रो स्टेशन (नया) रहेंगे।

noida metro

फाइल फोटो (PC - PTI)

ट्रांजिट हब बनेगा बोड़ाकी MMTH

बोड़ाकी एमएमटीएच को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी), रेलवे पैसेंजर टर्मिनल और एक स्थानीय बस अड्डा शामिल होगा। यह मेट्रो लिंक बहु-माध्यमीय परिवहन व्यवस्था को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इस परियोजना की कुल लंबाई 2.6 किलोमीटर होगी। इसमें कुल लागत 416.34 करोड़ रुपए आएगी, जिसमें ट्रैक गेज अथवा स्टैंडर्ड गेज (1435 मिलीमीटर) और ट्रैक्शन सिस्टम, जिसमें 25 केवी एसी ओवरहेड विद एससीएडीए मौजूद रहेगा। इस परियोजना से जुड़ा टोपोग्राफिकल सर्वे पूरा हो चुका है और जियोटेक्निकल जांच प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद परियोजना को 3 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

End of Feed