खुशखबरी : NCR में खुलेंगे रोजगार के द्वार, एक साथ लगेंगी 4 मोबाइल फैक्ट्रियां ; जानिए क्या है YEIDA का प्लान

Noida Mobile Factory : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यीडा) सेक्टर-10 में चार कंपनियां मोबाइल फोन बनाने की इकाई लगाएगी। इससे करोड़ों के निवेश के साथ रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

Noida Mobile Factory : यूपी में मोबाइल बनाने की फैक्ट्रियां लगाने का मसौदा तैयार किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यीडा) सेक्टर-10 में चार कंपनियां मोबाइल फोन बनाने की इकाई लगाएगी। फिलहाल, प्राधिकरण ने ईएमसी 2.0 के अंतर्गत 200 एकड़ में मोबाइल यूनिट स्थापित करने की रणनीति तैयार की है। इसका निर्णय पिछले दिनों हुई बैठक में किया जा चुका है। हालांकि, जब इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई थी तब सेक्टर-10 में 100 एकड़ में यूनिट स्थापित करने का प्लान था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 200 एकड़ में विकसित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यहां पर चार मोबाइल कंपनी प्रोजेक्ट लगाएंगी, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा करोड़ों के निवेश के रास्ते भी खुलेंगे।

इन गांवों में बनेगी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताया जा रहा है कि प्राधिकरण ने सेक्टर-10 के किसानों को मुआवजा वितरित करने के लिए 681 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिसमें म्याना, आकलपुर और मकसूदपुर गांव की 243.96 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर लेदर, ईवी, हैंडीक्रॉफ्ट, सेमीकंडक्टर और प्लास्टिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इस औद्योगिक सेक्टर से प्रभावित तीन गांवों के लगभग 2000 किसानों को मुआवजा वितरित करने के लिए 681 करोड़ रुपये जिला प्रशासन (एडीएम एलए) के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए है। इससे पहले भी करीब 72 करोड़ रुपये पास किए गए थे।

End of Feed