अलीगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े बिल्डर की गोली मारकर हत्या

UP News: यूपी के अलीगढ़ में कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिवार की तरफ से इस मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक हत्या को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Aligarh Crime

अलीगढ़ में गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (फोटो - iStock)

अलीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस ने मृतक की पहचान सोनू चौधरी (32) के रूप में हुई, जो हरदुआगंज थाना क्षेत्र के अपने गांव कोंडरा से तालानगरी औद्योगिक परिसर जा रहा था। चौधरी प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं के साथ अपनी निकटता के लिए जाना जाता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी एसयूवी कार से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

End of Feed