300 से ज्यादा स्कूल बसें खतरनाक, कहीं आपका बच्चा भी जान जोखिम में डालकर तो नहीं जा रहा

बच्चों को स्कूल भेजकर भले ही आप निश्चिंत हो जाते हों, लेकिन अगर आपके बच्चे स्कूल बस से आते-जाते हैं तो स्कूल प्रशासन से कुछ प्रश्न पूछने जरूरी हैं। क्योंकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई स्कूल बसों की फिटनेस और परमिट खत्म हो चुका है। ऐसी बसों में आपके बच्चे कतई सुरक्षित नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा-ग्रेनो में 300 खतरनाक स्कूल बसें चल रही हैं
  • जिले में 141 बसों की फिटनेस खत्म हो चुकी है
  • 122 बसों के संचालकों के पास परमिट नहीं है

कल यानी सोमवार 1 जुलाई से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। डेढ़-दो महीने की छुट्टी के बाद बच्चे खुशी-खुशी स्कूल जा रहे हैं और माता-पिता भी बच्चों के स्कूल जाने से खुश हैं। आपके बच्चों ने भी स्कूल जाना शुरू कर दिया होगा। क्या आपके बच्चे स्कूल बस से स्कूल जाते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इस खबर को आप बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं कर सकते, क्योंकि यह आपके बच्चे की सुरक्षा का मामला है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप अपने बच्चे को जिस स्कूल बस से रोज सुबह खुशी-खुशी स्कूल भेजते हैं, वही आपके लाडले या लाडली की जान के लिए खतरा हो… चलिए जानते हैं -

School-Bus

आपके बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं ये स्कूल बसें

दैनिक हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर 300 से अधिक स्कूल बसों की स्थिति ठीक नहीं है। यह आपके बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इन बसों में स्कूल भेजकर आप अपने बच्चों की जान खतरे में डाल रहे हैं। इन बसों में आपके नौनिहालों का स्कूल का सफर जोखिम भरा साबित हो सकता है।

End of Feed