28 मार्च को होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन? PM मोदी को भेजा गया आमंत्रण

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब आगामी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके लिए पीएम मोदी को आमंत्रण भेजा गया है।

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की घड़ी नजदीक आ गई है। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार लोगों को बड़े लंबे समय से है। कई बार एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर खबरें सामने आईं, लेकिन अब स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीख बता दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने आगामी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।

jewar airport innauguration

28 मार्च को हो सकता है जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को तेजी से उभरते इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में पेश करते हुए जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के जल्द उद्घाटन के संबंध में यह जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा और इससे राज्य सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

End of Feed