दुनिया के मानचित्र पर चमका नोएडा! जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुईं उड़ानें; लखनऊ से आई पहली फ्लाइट

उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से आज, 15 जून से उड़ानों की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई है। इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से लैंड हुई, जो यहां से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

Noida Airport Starts: उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क को सोमवार को एक और बड़ी वैश्विक उपलब्धि मिल गई है। प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से आज (15 जून) को कमर्शियल उड़ान सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) पहली लॉन्च कैरियर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। पहले दिन जेवर एयरपोर्ट पर कुल 8 विमानों की आवाजाही (आगमन और प्रस्थान) तय की गई है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भव्य तैयारियां की हैं।

Noida International Airport

आज उड़ेगी पहली फ्लाइट

पहली फ्लाइट: लखनऊ से नोएडा और फिर बेंगलुरु की उड़ान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने आज जेवर, गौतम बुद्ध नगर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इतिहास की पहली उद्घाटन उड़ान (फ्लाइट संख्या 6E-2278) सोमवार सुबह 7:05 बजे राजधानी लखनऊ से रवाना होकर ठीक 1 घंटे बाद सुबह 8:05 बजे जेवर की धरती पर लैंड हुई।

End of Feed