दिल्ली-NCR से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान, जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें; 25 रूट तैयार

नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 25 ई-बस रूट तय किए गए हैं, जो गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ समेत कई शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ेंगे। ट्रायल के बाद इन बसों का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नोएडा अथॉरिटी ने मिलकर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली-NCR में 25 ई-बस रूट तय किए हैं। इन बसों के संचालन से गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ समेत कई शहरों से एयरपोर्ट तक लोग आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इससे यात्रियों को किफायती यात्रा की भी सुविधा मिलेगी।

Noida Airport - AI

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कुल 25 ई-बस रूट संचालित किए जाएंगे। इन रूटों को ऐसे तैयार किया गया है कि विभिन्न शहरों और कस्बों से यात्री सीधे या फीडर सेवा के माध्यम से एयरपोर्ट तक पहुंच सके। इन रूटों को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। शुरुआत में इन रूट्स पर बसों को ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा, जिसके बाद इनका नियमित संचालन शुरू होगा।

End of Feed