नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बनेगा 10 लेन का नया Expressway, एलिवेटेड रोड पहुंचाएगी परी चौक तक

नोएडा-Greater Noida Expressway के समानांतर एक नया 10 लेन का एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी है। पहले से प्रस्तावित योजना को अब परी चौक तक बढ़ाने की योजना है।

Expressway News: दिल्ली-एनसीआर में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम के बारे में आप जानते ही होंगे। अगर आप दिल्ली या नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करके ग्रेटर नोएडा की तरफ गए हैं तो आपने देखा होगा कि इस एक्सप्रेसवे पर कितना ज्यादा ट्रैफिक हो गया है। एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता चला गया है। इसके चलते इस एक्सप्रेसवे के एक विकल्प की तलाश की गई, जिसके बाद यमुना पुस्ते के साथ नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Greater Noida Expressway) के समानांतर नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना बनी। यमुना पुस्ते के साथ यह एक्सप्रेसवे पहले सेक्टर 150 तक बनाया जाना था। लेकिन अब इसे परी चौक तक बनाया जाएगा।

Greater Noida Pusta Expressway

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बनेगा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे! (AI Image)

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है, जहां से जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा यहां यमुना अथॉरिटी के फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी भी बसाई जा रही है। ग्रेटर नोएडा में भी आबादी तेजी से बढ़ रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक के दबाव लगातार बढ़ रहा है।

End of Feed