Noida में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी झड़प, स्कूटी टच होने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

नोएडा के नया बांस गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान स्कूटी एक युवक के पैर से टच होने पर विवाद हो गया। मारपीट में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

नोएडा (Noida) में एक छोटी-सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला थाना फेस-1 क्षेत्र के नया बांस गांव का है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान स्कूटी एक युवक के पैर से टच होने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में 25 साल के अमित की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Noida Crime news

मामूली विवाद में 25 साल के अमित की जान चली गई। (Times Now Navbharat)

स्कूटी टच होने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ नया बांस गांव के पास एक पार्क में मौजूद था। बताया जा रहा है कि वहां कुछ दूसरे युवक भी अपने एक दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। रात में जब अमित और उसके दोस्त स्कूटी से वहां से निकलने लगे, तभी स्कूटी वहां मौजूद एक युवक के पैर से टच हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में मामूली लग रहा यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया।

End of Feed