नोएडा में 128 जर्जर फ्लैट खाली कराने का नोटिस, कभी भी हो सकता है हादसा

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-31 सी ब्लॉक के 128 जर्जर जनता फ्लैटों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। कई सेक्टरों में नालियों पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने जर्जर भवनों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत सेक्टर-31 के C ब्लॉक स्थित 128 जर्जर फ्लैटों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण की टीम ने संबंधित फ्लैटों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। इन फ्लैटों की हालत काफी खराब बताई गई है। स्ट्रक्चरल ऑडिट में इन इमारतों को रहने के लिए सुरक्षित नहीं पाया गया है और ये कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

Unsafe house

स्ट्रक्चरल ऑडिट में असुरक्षित मिले 128 फ्लैट

स्ट्रक्चरल ऑडिट में रहने लायक नहीं मिले फ्लैट

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-31 सी ब्लॉक के 128 जनता फ्लैटों को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। अगस्त 2025 में इन फ्लैटों के खतरनाक स्थिति में होने की बात सामने आई थी। अब संभावित हादसे को देखते हुए इन फ्लैटों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

End of Feed