Patna News: JDU दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी से नीतीश कुमार नाराज

पटना में जेडीयू कार्यालय में सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज नजर आए। संजय झा के समझाने के बावजूद उन्होंने दो बार सवाल उठाया।

Patna News: नीतीश कुमार की उपस्थिति के दौरान JDU दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। पार्टी कार्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष के उपस्थित नहीं रहने पर नाराज दिखाई दिए। उन्होंने इस बारे में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से प्रश्न भी किए।

JDU Office Nitish Kumar

जेडीयू दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष की गैरमौजूदगी से नीतीश नाराज

इस दौरान संजय झा ने उन्हें बताया कि उमेश कुशवाहा किसी दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हैं, लेकिन नीतीश कुमार इससे संतुष्ट नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, जब संजय झा उन्हें मंच पर चलने के लिए कह रहे थे, तब नीतीश कुमार उनकी बात अनसुनी कर कार्यकर्ताओं से मिलने आगे बढ़ गए।

End of Feed