भारत के विकास को अस्थिर करने की कोशिश है ये प्रदर्शन : Nitin Nabin

भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज CJP के प्रदर्शन को देश के विकास को अस्थिर करने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज यानी शनिवार 10 अक्बूटर को CJP Protest के मद्देनजर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन देश के विकास को अस्थिर करने की कोशिश है। उन्होने कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है, यह सब विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि CJP और INDIA गंठबंध देश को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जनता सब देख रही है। ये जो आप सबके मंसूबे हैं, ये कभी पूरे नहीं होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

इन लोगों को जनता नकार चुकी है - नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा कि जनता ने जिन लोगों को नकार दिया है, आज प्रदर्शन कर रहे लोग वही हैं। लोकतंत्र ने जिनकों सजा दी, वह देश को अस्थिर करने का मंसूबा पाल रहे हैं। ये सब विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है। नितिन नवीन ने कहा, देश में विकास और तरक्की हो रही है और ये लोग उस तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं।

End of Feed