Nithari Case: 18 साल जेल, सुप्रीम कोर्ट से बरी और खुदकुशी, ये है सुरेंद्र कोली की पूरी टाइमलाइन

Nithari Case: सुरेंद्र कोली को कभी 13 मामलों में मौत की सजा मिली थी। बाद में अदालतों ने सबूतों पर सवाल उठाए और 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया। आज उसने आत्महत्या कर ली। जानें कोली के 2006 से अब तक की टाइमलाइन।

Nithari Case: सुरेंद्र कोली ने आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर को उत्तराखंड हरिद्वार में आत्महत्या कर ली। दिसंबर 2006 से पहले सुरेंद्र कोली को उसके करीबी लोग ही जानते थे। फिर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सुरेंद्र कोली के नाम को सबकी जुबान पर चढ़ा दिया। मामला निठारी में बच्चों के गायब होने और उनकी हत्या से जुड़ा था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई, सुरेंद्र कोली की तस्वीर किसी नरभक्षी की तरह उभरने लगी। निठारी से जुड़े मामलों में उसे फांसी की सजा भी हुई और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसे आरोपों से बरी भी कर दिया। चलिए जानते हैं निठारी कांड की पूरी टाइमलाइन और 2006 से 2026 तक कब क्या कुछ हुआ -

Nithari Case surendra Koli suicide

निठारी केस में आरोपी रहे और सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

निठारी कांड का खुलासा

दिसंबर 2006 में नोएडा का निठारी इलाका अचानक देशभर में चर्चा का विषय बन गया। नोएडा के सेक्टर-31 स्थित मोनिंदर सिंह पंढेर के बंगला नंबर D-5 के पीछे और आसपास से बच्चों के मानव अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। इसी मामले में बंगले में घरेलू सहायक के तौर पर काम करने वाले Surendra Koli का नाम सामने आया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 2005 से ही बंगला नंबर D-5 में काम कर रहा था।

End of Feed