टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खराब निर्माण गुणवत्ता और मेंटेनेंस में लापरवाही को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्सप्रेसवे की पूरी मरम्मत होने तक वहां टोल वसूली पूरी तरह से बंद कर दी है।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के खुलने का लंबे समय तक इंतजार किया गया। कई तारीखें मिलने के बाद कहीं जाकर उद्घाटन हुआ। लेकिन उद्घाटन के 21वें दिन उसके निर्माण की पोल तब खुल गई, जब उसके कई हिस्से बारिश के कारण धंस गए। अब खराब निर्माण गुणवत्ता और मेंटेनेंस में लापरवाही को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एक्सप्रेसवे की पूरी मरम्मत होने तक वहां टोल वसूली पूरी तरह से बंद कर दी गई है, और इस दौरान होने वाले टोल राजस्व की भरपाई संबंधित रियायतग्राही (कंसेंशनेयर) से ही की जाएगी।

Lucknow-Kanpur Expressway

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसा (फोटो-ट्विटर)

NHAI की इस कार्रवाई के तहत निर्माण एजेंसी PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर (अक्षम) घोषित करने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, कंपनी को भविष्य की NHAI परियोजनाओं की निविदाओं (टेंडर) से बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है और उसकी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। एजेंसी को अपने खर्च पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से प्रभावित हिस्से की पूरी मरम्मत करनी होगी।

End of Feed