सीतापुर में सनसनी; नवविवाहित जोड़े के शव मंदिर परिसर में पेड़ से लटके मिले

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े के शव मंदिर के परिसर में लटके हुए पाए गए। यह घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कलां गांव में रविवार सुबह हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ने इसी मंदिर में करीब 22 दिन पहले विवाह किया था।

Sitapur Newlywed Couple Death: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवविवाहित दंपति के शव मंदिर परिसर के भीतर एक पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस के अनुसार यह मामला रविवार सुबह हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनिया कलां गांव का है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी मंदिर में लगभग 22 दिन पहले दोनों का विवाह संपन्न हुआ था।

Newlywed Couple Found Hanging in Sitapur Temple (Symbolic Photo: iStock)

सीतापुर में नवविवाहित जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले (सांकेतिक फोटो: iStock)

दूर के रिश्तेदार थे दंपति

हरगांव थानाध्यक्ष बलवंत सिंह शाही ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय खुशी राम और 19 वर्षीय उनकी पत्नी मोहिनी के रूप में हुई है। दोनों लहरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पुरवा के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शाही ने बताया कि खुशी राम और मोहिनी दूर के रिश्तेदार थे और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

End of Feed