लखनऊ में कोल्ड डे की चेतावनी, बिहार में भीषण शीतलहर; IMD का आया अलर्ट
Aaj ka Mausam 29 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: नए साल के जश्न से पहले उत्तर भारत में मौसम का मिजाज सख्त होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए घने विजिबिलिटी, शीत दिवस और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जबकि तापमान में गिरावट से ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट लेता नजर आएगा। ऐसे में आज कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम, आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट।
लखनऊ में कोल्ड डे की चेतावनी, बिहार में भीषण शीतलहर; IMD का आया अलर्ट
