Indore: कहानी प्यार और धोखे की है। यह कहानी फिल्मी नहीं, लेकिन फिल्मी जैसी दिखती जरूर है। इस असल कहानी का प्लॉट इंदौर है, लेकिन इसमें दिल्ली, कानपुर और वृंदावन भी शामिल हैं। इस कहानी के दो किरदार हैं और दोनों लड़के थे। इन दोनों लड़कों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर इनमें से एक ने दूसरे को लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने के लिए मनाया। दूसरा प्रेमी मान भी गया और लिंग परिवर्तन की सर्जरी के तहत दो प्रोसीजर भी करवा लिए। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में दरार पड़ चुकी है। जिस लड़के ने अपने प्रेमी से लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराने को कहा था, वह अब लड़के (दीप) से लड़की बनी युवती (बदला हुआ नाम रानी) के साथ नहीं रहना चाहता।
इंदौर के विजयनगर में रहने वाले लड़के दीप से लड़की बनी रानी ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर एक लड़के से प्यार हुआ। उसने बताया कि विजयनगर पुलिस में आर्टिकल 377 के तहत एक FIR दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका एक पार्टनर था, जिसका लिंग परिवर्तन के बाद लड़की बनी रानी ने सोनू बताया। उसने बताया कि टिंडर के जरिए यह दोनों मिले और फिर इंस्टाग्राम पर बातें होने लगीं। रानी ने कहा, सोनू ने उसे बताया कि उसकी ही तरह सोनू को भी लड़के पसंद हैं। सोनू ने दीप से कहा कि उसे वह पसंद है।
